Wednesday, October 21st, 2026

बंगाल में बीजेपी नेता की गाड़ी पर गोलियों और बम से हमला, हालत गंभीर

 पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बीजेपी नेताओं पर हमले की खबरें अब आम हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे राजनीतिक हिंसा बढ़ रही हैं। शनिवार देर शाम को बीजेपी नेता बाबू मास्टर की गाड़ी को रोककर उन पर बम और गोलियों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस हमले में बीजेपी नेता सहित उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में दोनों को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा हैं। हमले के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर 10 से 12 की संख्या में थे।

 बताया गया कि वो आज उत्तर 24 परगना में जिला पार्टी कार्यालय में एक बैठक में भाग लेने के बाद कोलकाता लौट रहे थे। इलाके के प्रभावशाली नेता बाबू मास्टर पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने जानलेवा हमले का तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। ममता की सांसद महुआ मोइत्रा ने लगाया जासूसी का आरोप, कहा- मेरे घर के बाहर 3 जवान तैनात जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को भाजपा नेता कोलकाता लौट रहे थे।

 रास्ते में मीनाखां थाना अंतर्गत बासंती हाईवे पर एक ब्रेकर के पास जैसे ही उनकी गाड़ी धीरे हुई। वहां पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने बम व गोलियों से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। इस हमले में उनको गोली नहीं लगी लेकिन बम लगने से बाबू मास्टर और ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनकी हालत आशंकाजनक बनी हुई है। घटना से बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। 

 

#गोलियों और बम से हमला

Source : Agency

पाठको की राय